लोक निर्माण विभाग में सहायक पद पर तैनात रामप्रकाश उर्फ पप्पू (59) की सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी मौत का पता चला। पुलिस के दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर नग्न अवस्था में उसका शव बरामद हुआ।

रामप्रकाश मूल रूप से बांदा का रहने वाला था। उसे सर्किट हाउस के पास पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में घर मिला था। यहां वह पत्नी तिजिया देवी एवं चार बच्चों के साथ रहता था। परिजनों का कहना है कि पत्नी और बच्चे गांव चले गए थे। इन दिनों वह अकेला रहता था। बृहस्पतिवार के बाद से रामप्रकाश का पता नहीं चला। शनिवार शाम को उन लोगों ने पड़ोसियों को घर भेजा। उसका कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई आवाज न आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर बाथरूम में रामप्रकाश का नग्न शव पड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अगले साल जनवरी में होना था रिटायरमेंट

उसके भाई प्रेम प्रकाश ने बताया कि अगले साल जनवरी में उनका रिटायरमेंट था। छोटा बेटा अमन (9) पढ़ रहा है, जबकि बेटियों की शादी हो गई है। पुलिस के मुताबिक वह शराब पीने का आदी था। घटना के दौरान किसी के घर में आने की जांच कराई जा रही है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि शरीर में बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *