बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय पाली पहाड़ी बबीना की शिक्षिका वंदना गुप्ता को निलंबित कर दिया है।



बीएसए ने बताया कि शिकायत मिली थी कि वह कभी समय से विद्यालय नहीं आती थीं। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए दक्ष नहीं हैं। ग्रांट की राशि के सापेक्ष कार्य नहीं कराया है। विद्यालय में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मध्याह्न भोजन में दो से तीन गुना अधिक छात्र दर्शाकर शासकीय धन का गबन करने और शिक्षा सत्र 2026-27 में 10 स्टाफ के सापेक्ष मात्र पांच छात्रों का नामांकन होने का आरोप है। उनसे शिकायतों के बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया था, मगर नहीं दिया। निरीक्षण में आरोप प्रथमदृष्टया सही मिलने पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वह ब्लाक संसाधन केंद्र बबीना से संबद्ध रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *