मानसूनी सीजन के चौथे दिन रविवार की रात करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज भी वर्षा के आसार जताए हैं।

रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच सूरज निकलने से उमस हो गई थी। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद उमस और बढ़ गई। ऐसे में एसी-कूलर से बाहर निकलते ही उमस की वजह से लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम छह बजे के बाद कुछ देर के लिए फिर बारिश हुई और फिर थम गई। फिर रात आठ बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम पानी गिरता रहा। ऐसे में लोगों को उमस से राहत मिली।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें