नगर के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लाली कुमारी शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची। महाविद्यालय में आयोजित छठवें सेमेस्टर के राजनीतिक विज्ञान विषय के पेपर में शामिल होने के लिए वह सीधे विवाह समारोह के बाद परीक्षा केंद्र पहुंची।

जानकारी के अनुसार लाली कुमारी ग्राम छेंवटा की निवासी हैं और उनकी शादी मोठ तहसील के ग्राम सिमरिया निवासी रविंद्र कुमार के साथ 14 मई को सम्पन्न हुई है। विवाह की रस्में विधिवत संपन्न होने के बाद अगले दिन विदाई से पहले ही लाली ने अपनी पढ़ाई और परीक्षा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा देने का निर्णय लिया। सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा रविंद्र कुमार स्वयं चार पहिया वाहन चलाकर अपनी नवविवाहिता पत्नी को परीक्षा केंद्र तक लेकर पहुंचा। शादी के लाल जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंची लाली को देखकर महाविद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओ और शिक्षकों ने उसके इस कदम की सराहना की ।

लाली ने बताया कि शिक्षा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और वह अपनी पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में अधूरी नहीं छोड़ना चाहतीं है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *