मानिक चौक के सराफा कारोबारियों के करीब एक किलो सोना लेकर युवक लापता हो गया। सराफा कारोबारी उसे पिछले करीब एक सप्ताह से तलाश रहे हैं। उसका कुछ पता नहीं चला। हताश होकर सराफा कारोबारी शुक्रवार को आईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



सराफा कारोबारी प्रमोद सोनी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, पंकज गुप्ता, सोनू सोनी एवं आयुष सोनी ने शिकायती पत्र के जरिये बताया कि कुलदीप सोनी नामक युवक भी काम करता था। कई साल से काम करने की वजह से कारोबारी उस पर विश्वास करते थे। इसी विश्वास पर उसे सोने के गहने दिए गए थे। इनमें प्रमोद सोनी ने 376.901 ग्राम, जितेंद्र सोलंकी ने 472 ग्राम, पंकज गुप्ता से 40 ग्राम, सोनू सोनी से 100 ग्राम एवं आयुष सोनी से 20 ग्राम सोने के जेवर ले गया था। सोने के जेवर ले जाने के कुछ दिनों के बाद से उसका पता नहीं लगा। आरोपी पिछले करीब एक सप्ताह से संपर्क में नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। कारोबारी उसके घर भी पहुंचे। यहां उसका कोई पता नहीं लगा। परेशान होकर सराफा कारोबारियों ने आईजी आकाश कुलहरि से मिलकर गुहार लगाई। सीपरी सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदय सोनी का कहना है कि पुलिस को सभी रिकॉर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने जल्द आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *