नवाबाद थाने के हवालात में बंद अपने रिश्तेदार को छुड़ाने के लिए पहुंचे एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। थाने के अंदर गाली गलौज करने के साथ एक पुलिसकर्मी को पीटकर उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना कार्यालय के भीतर रखे कंप्यूटर में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही उसका भी चालान कर दिया।

नई दिल्ली निवासी प्रियांशु राठौर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:20 बजे बजे नवाबाद थाना पहुंचा। हेड कांस्टेबल दिलशाद अहमद के मुताबिक हवालात में बंद अपने मामा रामचंद्र राठौर के बारे में पूछताछ करने लगा। उसने रामचंद्र को हिरासत में लिए जाने की वजह बताई लेकिन, वह यह बात सुनने को राजी नहीं हो रहा था। प्रियांशु तुरंत रामचंद्र को छोड़ देने का दबाव बनाने लगा। दिलशाद के इन्कार करने पर प्रियांशु गाली गलौज करने लगा। अन्य पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी शांत नहीं हुआ। विरोध करने पर आरोपी ने हेड कांस्टेबल से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने कार्यालय में लगे कंप्यूटर भी तोड़ दिए। घटना में दिलशाद को चोट आने के साथ उसकी वर्दी फट गई।

थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी प्रियांशु राठौर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।

मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लाया गया था रिश्तेदार

प्रियांशु के रिश्तेदार रामचंद राठौर का एक व्यक्ति के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित ने मोबाइल फोन चोरी हो जाने का आरोप लगाया था। उसका आरोप है कि रामचंद बिना उससे पूछे उसका मोबाइल फोन लेकर चला गया। कई-कई बार फोन करने पर भी वह उसे मोबाइल लौटा नहीं रहा। इस वजह से पुलिस रामचंद को थाने लेकर आई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें