भदरवारा खुर्द। गांव के प्राचीन तालाब पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। तालाब के चारों ओर अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए हैं। कटीले बबूल के पेड़ और गंदगी से तालाब भर गया है।

तालाब की ओर दो आम रास्ते हैं, जिन पर लोगों का निकलना मुश्किल होता है। यह तालाब गांव के बीचो-बीच स्थित है। इसके एक छोर पर मां जगत जननी मैया दुर्गा जी का प्राचीन मंदिर है। यहां सुबह-शाम सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। लोग शौचालय और पनारे का गंदा पानी तालाब में डाल रहे हैं। दिवाली की साफ-सफाई का कूड़ा-कचरा भी इसमें डाला जा रहा है। इससे तालाब का पानी पूरी तरह गंदा हो गया है। यह प्राचीन तालाब अपना अस्तित्व खो रहा है और प्रतिदिन सिकुड़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने तालाब का सीमांकन करने की मांग की थी। लोगों ने तालाब से अवैध कब्जा हटाकर साफ-सफाई कराने की भी मांग की है। मांग करने वालों में अशोक कुमार एडवोकेट, मथुरा प्रसाद, पूर्व प्रधान दादी राम जी और विजय सिंह शामिल हैं। ग्राम प्रधान भजनलाल ने बताया कि एसडीएम को दो-तीन बार प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *