झांसी/मोंठ। सड़क दुर्घटना में मारे गए माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान के एक आईफोन को लेकर गुत्थी उलझ गई है। अबान का एक फोन घटना स्थल से गुम हो गया। झांसी आने पर अबान के भाई अजहम ने भी उसका फोन मांगा था, जिसे पुलिस नहीं दे उसी थी हालांकि पुलिस का कहना था कि घटना स्थल से चार फोन बरामद हुए हैं। यह सभी फोन पूंछ थाने में दाखिल कर दिए गए।

बृहस्पतिवार सुबह हादसे के बाद खिल्ली गांव स्थित घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने कार से किताब, डायरी, रजनीगंधा के पाउच, सिगरेट की डिब्बी समेत अन्य वस्तुएं बरामद की। कार में पांच सवारों के बीच पांच मोबाइल फोन थे लेकिन, बृहस्पतिवार देर-रात तक पुलिस को सिर्फ तीन मोबाइल ही बरामद हो सके थे। चौंकाने वाली बात यह कि अबान का ही आईफोन गायब था। पुलिस काफी समय तक उसके आईफोन को तलाशती रही। माफिया अतीक एवं अशरफ के परिवार में अब अबान और अबहम की बाहर हैं जबकि बड़ा बेटा उमर और अली जेल में बंद हैं। अतीक की बीवी शाइस्ता फरार है। ऐसे में अतीक के अरबों रुपये के साम्राज्य और उसका पूरा नेटवर्क सिर्फ अबान और अजहम के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है। ऐसे में अबान का मोबाइल पुलिस के लिए भी काफी कड़ी साबित हो सकता है लेकिन, पुलिस के हाथ में आने से पहले वह आईफोन गायब हो गया। झांसी पहुंचने पर अबहम ने भी भाई के आईफोन के बारे में पुलिस से पूछा था। इसके बाद उस मोबाइल की खोज-खबर शुरू हुई। कई घंटे तक घटना स्थल के आसपास उसे तलाशा गया लेकिन, पता नहीं चला। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने पर खिल्ली से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम अमरोख में एक युवक के पास होने की बात पता चली। अमरोख गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि यह फोन घटनास्थल के पास मिला था, उसे यह फोन खिल्ली निवासी युवक ने दिया था। इसके बाद फोन बरामद हो सका। वहीं, कार में नकदी एवं असलहों के होने की भी चर्चा रही हालांकि पुलिस अफसरों ने इससे साफ इन्कार किया है।

000

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए थे। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई थी। नकदी एवं असलहे होने की बात पूरी तरह से गलत है। सभी फोन पूंछ थाने में दाखिल करा दिए गए हैं।

बीबी जीटीएस मूर्ति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *