आगरा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर जलभराव के बीच से गुजर रहा ऑटो गड्ढे में जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में बैठे पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। माैके पर चीखपुकार मच गई। माैके पर माैजूद लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। एक किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


थाना एत्माद्दाैला के पीलाखार की पुलिया के पास नगला बिहारी गांव में सड़क पर जलभराव हो रखा था। शुक्रवार को एक ऑटो जलभराव के बीच से गुजर रहा था। तभी हादसा हुआ। ऑटो का पहिया गड्ढे में जाते ही अनियंत्रित हो गया। ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढा इतना गहरा था कि लोग ऑटो समेत पानी में डूबने लगे।

लोगों ने चीखपुकार सुन माैके की ओर दाैड़ लगा दी। आननफानन में राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए लोगों को गड्ढे से बाहर निकाल लिया।  सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। हाइड्रा चालक योगेश यादव ने बहादुरी दिखाते ऑटो को बाहर निकाला। लोगों की जान बचाई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *