झांसी। गोविंदपुरी मोहल्ले में 29 अगस्त को विश्वनाथ पाल (70) और भुवन देवी (65) की हत्या हुई थी। इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। शव करीब चार-पांच दिन पुराने थे। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने सीपरी बाजार थाना पुलिस की शिथिलता पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसएसपी विकास कुमार को मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बेटे जगपाल ने किरायेदार पर संदेह जताया है। यह मामला काफी रहस्यमय बना हुआ है।

ड्रग्स तस्कर परवेज अली की हत्या में सिपाही आशीष की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने एक चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों की गोपनीय जांच शुरू कराई है। गड़बड़ कार्यशैली मिलने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। जिले के अन्य पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर भी नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *