लखीमपुर खीरी में चिल्ड्रेस एकेडमी विद्यालय परिसर में हुए गोलीकांड ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि जहां पर बिना मर्जी के टिफिन अंदर नहीं ले जा सकते थे, वहां सऊद तमंचा लेकर पहुंच गया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे स्कूल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अभिभावकों ने बताया कि वह जब भी स्कूल जाते हैं तो उनके साथ कोई न कोई स्कूल का स्टाफ भी रहता है, लेकिन सऊद को अकेले स्कूल परिसर में दाखिल होने की छूट मिली तो वह पहली मंजिल तक पहुंच गया। शिक्षिका को बाहर लाकर बात की। स्कूल स्टाफ को इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि वह उसे गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।
2 of 18
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले ही रच ली थी साजिश
सोमवार का दिन चुना और छुट्टी होने से पहले ही वह परिसर में सऊद ने निशात फातिमा की हत्या और खुद की आत्महत्या की कहानी मानो पहले से ही गढ़ रखी थी। घटना को अंजाम देने के लिए वह स्कूल में दाखिल हो गया। घटना को अंजाम देने से चंद मिनट पहले ही सऊद ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालकर लिखा कि यदि मेरी अचानक मृत्यु हो जाती है, तो कृपया मेरे चित्र अपने फोन और सोशल नेटवर्क से हटा दें।
3 of 18
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे संदेशों को डिलीट कर दें और मेरे फेसबुक खाते की रिपोर्ट कर दें। इस दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, कोई भी स्थायी नहीं है। हम इस दुनिया में आए हैं, इसलिए हमें इस दुनिया को छोड़ना ही होगा। मौत के बाद मेरी तस्वीरें न देखें और न ही पोस्ट करें। मेरे लिए दुआ करें, इंशा अल्लाह इससे मुझे मदद मिलेगी। अल्लाह हमारे गुनाहों को माफ करें।
4 of 18
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले बुलाया, कुछ देर बात की, फिर तमंचा निकालकर मार दी गोली
शिक्षिका निशात फातिमा के साथ रिश्ते में खटास आई तो सऊद ने जीवन समाप्त करने का प्लान बना डाला। करीब 11 बजे वह स्कूल कैंपस में दाखिल हुआ और बात करने के बहाने शिक्षिका को अपने साथ पहली मंजिल तक ले गया। वहां सीनियर यूकेजी कक्षा से पहले कुछ देर दोनों ने बात की। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और अचानक उसने तमंचे से गोली मार दी।
5 of 18
सिक्षिका निशात की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल पहले स्कूल में पढ़ाने पहुंची थी फातिमा
पिता इलियास पर बढ़ते पारिवारिक बोझ को देखकर निशात फातिमा ने स्कूल में पढ़ाने की ठान ली। शिक्षा में पारंगत फातिमा का चयन करीब एक साल पहले चिल्ड्रेस एकेडमी में हुआ। इसके बाद से वह बच्चों को पढ़ा रही थी।