झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र में पहूज नदी पर बने अठोंदना चेकडैम में मंगलवार दोपहर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीबीए छात्र बलराम वर्मा (23) पुत्र धर्मेंद्र की डूबने से मौत हो गई जबकि उसके साथ डूब रहे दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। छात्र के डूबने से खलबली मच गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।


प्रेमनगर के नगरा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे के पास प्रतापपुरा निवासी बलराम अपने दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पहूज नदी में चेकडैम पर करीब 10 फीट पानी की गहराई में प्रतिमा विसर्जन हो रहा था। अपने साथ लेकर पहुंची प्रतिमा को नीचे उतारते समय बलराम उसका वजन संभाल नहीं सका। उसके नीचे दबकर बलराम समेत उसके दो दोस्त डूबने लगे। उनको डूबता देख वहां चीख पुकार मच गई। वहां तैनात सिपाही वरुण कुंतल और अभय भारती ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन, बलराम प्रतिमा के नीचे दबा रहा। जब तक उसे बाहर निकाला गया, वह अचेत हो गया था। उसकी सांस नहीं आ रही थी। यह देख उसे वहां सीपीआर दी गई। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अचेत हाल में बलराम को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलराज एसआर कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। एएसपी सिमरन सिंह भी मौके पर पहुंचीं। बलराम के पिता धर्मेंद्र वर्मा होशंगाबाद में प्राइवेट काम करते हैं। बलराम की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। तीन भाइयों में बलराम ही सबसे बड़ा था। एएसपी सिमरन सिंह के मुताबिक युवक को बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें