एरच। थाना एरच के गांव गेदाकबूला के तालाब में कई दिनों से एक मगरमच्छ के होने से ग्रामीण दहशत में थे। मगरमच्छ के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने बड़ी राहत महसूस की है। यह मगरमच्छ तालाब में कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका था। इससे ग्रामीणों में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई थी। ग्रामीणों ने इस स्थिति की सूचना वन विभाग को दी। बीते दिनों वन विभाग की टीम ने तालाब के पास मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया। रविवार की सुबह मगरमच्छ उस पिंजरे में फंस गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग का पूरा सहयोग किया, जिससे उनकी चिंता समाप्त हुई। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें