Drinking water supply restored in Tilaira after 12 days.



मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत तिलैरा में पिछले 12 दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अमर उजाला ने रविवार को खबर प्रकाशित की थी। इसका शीर्षक था ”तिलैरा में 12 दिनों से 3800 की आबादी पर पानी का संकट”। इस खबर का संज्ञान लेते हुए जल निगम व संबंधित विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारियों ने मुख्य फीडर लाइन में हुए रिसाव को ठीक किया। उन्होंने खराब मोटर पंप को भी दुरुस्त किया। इसके बाद गांव में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई। नलों से पानी टपकते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जलापूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *