अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh

Updated Tue, 22 Sep 2026 10:20 AM IST

राजधानी के लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों ने दो साथियों की पिटाई से आक्रोशित होकर हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने आरोपी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। आगे पढ़ें पूरी खबर…


Sanitation workers on strike in Lohia Institute at  Lucknow security personnel accused of assault

हंगामा करते सफाई कर्मी, समझाती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान की इमरजेंसी के टॉयलेट में सोमवार सुबह नवजात का शव मिलने की सूचना सार्वजनिक करने वाले दो सफाई कर्मियों की कथित रूप से पिटाई का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। आरोप है कि सुरक्षा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों सफाई कर्मियों को एक कमरे में बंद कर पीटा गया।


घटना के विरोध में मंगलवार को करीब 200 सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी प्रशासनिक भवन के सामने जुटे और नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *