फोटो.. – आज और कल एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बादलों की आवाजाही के बीच सोमवार को दिन में जबरदस्त उमस के चलते लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम को मौसम में बदलाव हुआ और फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज और कल एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए हैं।

सोमवार को सुबह से हल्की धूप निकल आई थी। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही भी बनी हुई थी लेकिन बारिश न होने से उमस बढ़ गई थी। पंखा, कूलर और एसी से बाहर निकलते ही लोगों के पसीने छूट गए। शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मौसम में बदलाव शुरू हुआ। छह बजते-बजते तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक पानी गिरने के बाद थम गया। फिर कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश थमने के बाद भी ठंडी हवाएं चलती रहीं। बीच-बीच में रात तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को पांच मिलीमीटर बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को एक-दो बार बारिश के आसार हैं। बीच में धूप निकलने से तापमान में भी वृद्धि संभव है।

अब तक सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा

एक जून से अब तक जनपद में 421.3 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए। इसके सापेक्ष 208.8 मिलीमीटर ही बारिश हुई है, जो कि सामान्य से करीब 50 फीसदी कम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें