ललितपुर। लकवा की बीमारी से ग्रसित एक युवक को उसकी पत्नी और अन्य परिजन चादर में उठाकर कलक्ट्रेट परिसर लेकर आए। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र एडीएम न्यायिक देकर उसके उपचार के समुचित इंतजाम कराने की मांग की।


ग्राम सिमरिया निवासी सविता ने बताया कि उनके पति शोभाराम 26 जून को खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गए और अचेत हो गए। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में भी शोभाराम को आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उन्हें ग्वालियर और जयपुर लेकर गए। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। सविता ने बताया कि पति के इलाज में उसका सारा पैसा खर्च हो गया है। अब उसके पास उपचार के लिए पैसे नहीं बचे हैं। उसे अपनी जमीन और मवेशियों को भी बेचना पड़ा। शोभाराम का आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना है। पत्नी ने जिलाधिकारी से पति के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। एडीएम न्यायिक ने उसे जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *