मोंठ। नगर पंचायत मोंठ की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में बुधवार को सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी। सफाई कर्मियों ने काम बंद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सफाई व्यवस्था ठप रहने से नगर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख स्थानों पर कूड़े-कचरे के ढेर लग गए।

सफाई कर्मियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान महिला सफाई कर्मी अनीता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। घटना से गुस्साए सफाई कर्मियों ने एकजुट होकर काम का बहिष्कार कर दिया। सफाई कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मामले को लेकर सफाई कर्मियों से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सफाई कर्मी अनीता की तहरीर आरोपी बंदना सहित तीन अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें