झांसी। अदालत के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला सिटी अपोलो फार्मेसी से जुड़ा है। बड़ागांव के तारपाठा पुरा गांव निवासी मुलायम सिंह ने मेडिकल स्टोर खोला था। इसमें शशिकांत सिंह और अंकित कुमार चतुर्वेदी साझेदार थे।
बाद में नया इकरारनामा हुआ, जिसमें मुनाफे में मुलायम सिंह की 70 फीसदी और शशिकांत सिंह की 30 फीसदी हिस्सेदारी तय हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे 81,41,523 रुपये के मुनाफे में से उसका हिस्सा नहीं दिया गया। आरोपियों ने मेडिकल स्टोर का सामान हड़पकर नई फार्मेसी शुरू कर दी। मुलायम ने करीब एक करोड़ की धोखाड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में मोहित दांगी और अभिषेक कुशवाहा भी शामिल हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो