झांसी। चित्रकूट धाम श्रावण अमावस्या मेले पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। 11 से 13 अगस्त तक चलने वाली इन मेला स्पेशल के अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर झांसी-बांदा मेमू गाड़ी को चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण अमावस्या पर अधिकांश श्रद्धालुओं की भीड़ चित्रकूटधाम कर्वी जाती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए झांसी से सुबह 10:10 बजे पहली मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मार्ग के सभी छोटे और बड़े स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 5:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से रात 7:25 बजे चलकर रात 1:00 बजे झांसी पहुंचेगी।

वहीं, दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे रवाना होगी और रात 3:05 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलकर पूर्वाह्न 11:10 बजे झांसी वापस आएगी।

पीआरओ ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए झांसी-बांदा मेमू अप और डाउन को जरूरत पड़ने पर चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त रैक कानपुर में स्टैंडबाय के रूप में रखा जाएगा, जिसे यात्रियों की आवश्यकता एवं भीड़ की स्थिति के आधार पर कानपुर से चित्रकूट धाम कर्वी के बीच संचालित किया जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *