गरौठा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि एडीजे सत्यप्रकाश ने सस्ता न्याय सुनिश्चित करने को न्यायप्रणाली की बड़ी चुनौती बताया। सत्यप्रकाश ने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मामलों में सहमति का महत्व समझाया। उन्होंने बच्चों को बहलाने-फुसलाने पर परिजनों या पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह दी। बच्चों को निडर होकर जीवन जीने और अपराध होने पर पुलिस को बताने को कहा गया। मुंशिफ मजिस्ट्रेट श्रष्टि शुक्ला ने भारतीय संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों का उल्लेख किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राममिलन त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, राजेश खरे,सिध्दशरण शर्मा, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *