{“_id”:”6a9dcc45e8de93fc0c066e98″,”slug”:”young-man-who-fell-victim-to-cyber-fraud-gets-back-50000-jhansi-news-c-11-jhs1019-871161-2026-09-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले 50 हजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए बबीना निवासी पर्व अग्रवाल को करीब डेढ़ साल बाद राहत मिली है। साइबर जालसाजों ने 1.72 लाख रुपये उससे निवेश कराने के बहाने ठग लिए थे। भुक्तभोगी पर्व के मुताबिक 28 अप्रैल 2025 को टेलिग्राम के माध्यम से जालसाजों ने ऑनलाइन निवेश के बहाने रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कुछ रकम को फ्रीज भी करा दिया। थाना प्रभारी राहुल राठौर के मुताबिक 50 हजार रुपये वापस कराए दिए गए। संवाद
