कालपी। गृहकलह और आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने रविवार सुबह घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। इसी दौरान परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।


हरीगंज मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ छोटू यादव (18) रविवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में चला गया और साड़ी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिलीप मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

परिजनों के अनुसार युवक गृहकलह और आर्थिक तंगी को लेकर काफी समय से परेशान था। वह ई-रिक्शा चलाता है और उसकी दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर मामले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *