बबीना। मनकुंआ गांव में शनिवार शाम 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट गया। इससे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक बृजेश यादव की भैंस खेत से घर लौटते समय हादसे का शिकार हुई। हादसे में भैंस का एक पैर और गला झुलस गया। बृजेश यादव ने बताया कि उनकी पहले भी एक भैंस ऐसे ही विद्युत हादसे का शिकार हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के रास्ते पर 11 हजार वोल्ट के तार नीचे झूल रहे हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तारों को ऊंचा कराने और लाइन की जांच की मांग की है। पशुपालक ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मुआवजे की भी मांग की है। अवर अभियंता रोहित कुशवाहा ने बताया कि इंसुलेटर से पक्षी टकराने के कारण लाइन टूटी थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद


मृत पड़ी भैंस।

मृत पड़ी भैंस।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें