रक्सा के बामेर गांव में आठवीं का छात्र सौरभ (14) नहाने के दौरान चेकडैम के गहरी पानी में समा गया और उसकी डूबने में से मौत हो गई। यह देखकर दोस्त डरकर भाग निकले और घर आकर भी उन्होंने घटना के बारे में नहीं बताया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन करीब दो घंटे खोजने के बाद छात्र का शव बरामद हुआ है। इस घटना परिवार में कोहराम मचा है।
बामेर गांव निवासी धर्मेंद्र का छोटा बेटा सौरभ स्थानीय जूनियर हाई स्कूल में आठवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सौरभ स्कूल गया था। स्कूल खत्म होने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए खंगरऊ नदी पर बने चेकडैम में रुक गया। चेकडैम करीब दस फीट गहरा है। इन दिनों हो रही बारिश के चलते यहां पानी का बहाव तेज था। नहाने के दौरान चेकडैम के अंदर गहरे पानी में समा गया। यह देख उसके दोस्त डर गए। तीनों दोस्त भागकर घर आ गए। उन लोगों ने घर में भी घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। सौरभ जब काफी देर तक घर नहीं आया तब परिजनों ने तलाश शुरू की। चेकडैम के किनारे उसकी साइकिल और कपड़े मिले। रक्सा थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की खोज के बाद उसका शव बरामद हो गया है।
