संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST

मैच के दौरान खिलाड़ी
{“_id”:”6a04eec7b2549f21fc0809ce”,”slug”:”kanhas-blistering-innings-of-157-runs-turned-the-match-around-agra-news-c-365-1-sagr1044-107858-2026-05-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: कान्हा की 157 रनों की तूफानी पारी ने पलट दिया मैच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST

मैच के दौरान खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित मान्या ग्राउंड पर एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच दिखा। गुरुकुल बॉयज ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर मान्या क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हरा दिया। गुरुकुल बॉयज के बल्लेबाज कान्हा ने 69 गेंदों में 157 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख ही पूरी तरह बदल दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मान्या क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। ध्रुव तोमर ने 80 रनों का योगदान दिया। ऐसा लग रहा था कि यह लक्ष्य विपक्षी टीम के लिए मुश्किल साबित होगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल बॉयज की शुरुआत सामान्य रही। इसके बाद कान्हा ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाकर मैच का पूरा समीकरण बदल दिया। गुरुकुल बॉयज ने महज 29.4 ओवर में छह विकेट खोकर 294 रन बना लिया। कान्हा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।