कन्नौज जिले के एक मोहल्ले में गोदभराई की रस्म चल रही थी। इसी बीच सिरफिरा आशिक वहां आ धमका और युवती के अपहरण का प्रयास किया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। परिजन के प्रयास और मेहमानों की सूझबूझ से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


युवती के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शहर के काजीटोला मोहल्ला निवासी सागर काफी समय से 21 वर्षीय बहन को परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज के डर से पीड़ित परिवार अब तक खामोश था।

आरोप है कि सागर करीब 11 बजे सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और युवती को जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन और मेहमान भी बाहर आ गए। सभी ने घेराबंदी कर युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया और आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *