पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के देश भर में सक्रिय स्लीपर सेल की धरपकड़ के तहत यूपी एटीएस ने आजमगढ़ से आतंकी मोहम्मद शेख को रविवार को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। वह शहजाद भट्टी के इशारे पर एक अन्य राज्य की महिला नेता को निशाना बनाने की फिराक में था।


एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि भारत में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कई आतंकवादी संगठनों और गैंगस्टर्स के साथ मिलकर बड़ी घटनाएं अंजाम देने की फिराक में है। 

शहजाद भट्टी नामक पाकिस्तानी गैंगस्टर के आतंकी नेटवर्क का सहयोग लेकर भारतीय युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये जोड़ने के बाद पैसे का लालच देकर और उनकी धार्मिक भावनाओं को भड़काकर स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसाता है। शहजाद भट्टी बड़ी संख्या में भारतीय युवकों को कट्टरपंथी बना है ताकि उनसे कोई बड़ी आतंकी घटना अंजाम दिलाकर देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता पर खतरा पैदा किया जा सके। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *