ग्रीन पार्क चौराहे पर रविवार देर रात फॉर्च्यूनर कार सवार दबंगों ने टक्कर मारने का विरोध करने पर बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। उसे कार में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक सिपाही और भीड़ के एकत्रित होने से कामयाब नहीं हो सके। आरोपियों ने सांसद का नाम लेकर ट्रैफिक सिपाही को धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि सांसद भोले मेरे ताऊजी हैं। क्षेत्र के लोगों ने घटना का वीडियाे बना लिया। यह तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीआईपी रोड पर ग्रीन पार्क चौराहे के पास बाइक सवार को फाॅर्च्यूनर चालक से टक्कर लग गई। बाइक सवार ने विरोध किया, जिस पर उसमें सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया।फॉर्च्यूनर से उतरे तीन युवकों ने बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *