सचेंडी के धरमंगदपुर में दोस्तों संग राम गंगा नहर में नहा रहे 10वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। शव अगले दिन 400 मीटर दूर उतराता मिला। कटरा घनश्याम गांव निवासी किसान संतोष सिंह के चार बेटों में सनी सिंह दूसरे नंबर का था। संतोष ने बताया कि शनिवार दोपहर सनी दूसरे स्कूल के छात्रों के साथ घर के लिए निकला था। धरमंगदपुर नहर पुल के आगे रेलवे क्राॅसिंग के पास सनी अपने चार दोस्तों संग नहर में नहाने के लिए उतर गया।




सनी को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। पुलिस ने गाेताखोरों की मदद से घंटों उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव नहर में उतराता मिला। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि दोस्तों के साथ नहाने के दौरान किशोर की डूबकर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें