सावन के पहले सोमवार को बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए श्रद्धालु शिवमंदिरों में उमड़ पड़े। रविवार देर रात विधि विधान पूवर्क पूजा अर्चना और आरती के बाद जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले बोल बम…, बम-बम भोले…के जयकारे गूंज उठे।





Devotees Throng Shiva Temples on First Monday of Sawan in Kanpur

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : amar ujala


श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। शहर के अलावा शुक्लागंज, उन्नाव, कानपुर देहात समेत अन्य जिलों से लोग परिवार के साथ आनंदेश्वर मंदिर, खेरेश्वर, वनखंडेश्वर, जागेश्वर, सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन किए।


Devotees Throng Shiva Temples on First Monday of Sawan in Kanpur

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : amar ujala


आनंदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कतारे ग्रीनपार्क चौराहे तक पहुंच गई। रात दो बजे मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। पूरी रात भजन-कीर्तन और शिव नाम के उद्घोष के बीच भक्तों ने दर्शन किए। जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद लिया।


Devotees Throng Shiva Temples on First Monday of Sawan in Kanpur

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : amar ujala


सिद्धनाथ मंदिर में बुद्धेश्वर बाबा के भी हुए दर्शन

सिद्धनाथ महादेव मंदिर में सोमवार तड़के तीन बजे मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए पट खोले गए। पुजारी मुन्नीलाल ने बताया कि भक्तजन सिद्धनाथ बाबा के साथ बुद्धेश्वर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम लगातार चलता रहा। यहां जहानाबाद, फतेहपुर से भी भक्तों ने आकर दर्शन किए।


Devotees Throng Shiva Temples on First Monday of Sawan in Kanpur

गंगातट पर स्नान करते श्रद्धालु
– फोटो : amar ujala


वनखंडेश्वर में उमड़ी भीड़

पीरोड स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंगला आरती के बाद सोमवार भोर चार बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। भारी भीड़ के चलते मंदिर के आसपास की गई पार्किंग भक्तों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। फिर भी भक्तजनों ने दर्शन और जलाभिषेक किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *