Kanpur: MLA Sanga visited several villages and informed villagers about government schemes

ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक अभिजीत सिंह सांगा 
– फोटो : अमर उजाला

बिठूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने गुरुवार को नरवल तहसील के मझावन मंडल के कई गांवों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नरवल के पाली, भोगीपुर, भूखनाही, खुजौली, सेमरुवा और बांबी सहित आधा दर्जन गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी दी।


भ्रमण की शुरुआत भोगीपुर से हुई। इसके बाद विधायक भूखनाही और अन्य गांवों में पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक सांगा ने कहा कि बिठूर विधानसभा के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका संकल्प है और इसके लिए वह सदैव तत्पर हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *