मऊरानीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर शासन स्तर से सकारात्मक कार्रवाई न होने के विरोध में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो वे 17 अक्तूबर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया कि विगत 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे करने, वेतन विसंगति दूर करने, 8 वर्षों से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने तथा 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि न होने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयहिंद यादव, जिला मंत्री अनुज डेंगरे, अनिल कुमार, अंकित पटेल, बृजेंद्र खरे, हर्ष पाठक, आदर्श सोनी, विशाल, गौरव, निशांत आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें