अरमापुर सब्जी मंडी में मंगलवार शाम बाइक सवार गन फैक्टरी कर्मी (अस्थाई) राम प्रसाद (55) पर सांड़ ने हमला कर दिया। रामप्रसाद उछलकर दूर गिरे जिससे उनका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया। हेलमेट न होने से सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह मंगलवार को फैक्टरी से निकलने के बाद मंडी में सब्जी खरीदकर लौट रहे थे।




सब्जी मंडी में लगे जाम के कारण वह बाइक धीरे-धीरे चला रहे थे। तभी बगल से गुजरे सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। खंभे से सिर टकराते ही वह बेहोश हो गए। सूचना पाकर बेटा अजय मौके पर पहुंचा और पिता को लेकर सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। वहां कुछ देर इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाकाई लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी में आवारा जानवरों का आतंक है। इसके चलते आए दिन कोई न कोई जानवर किसी न किसी को घायल कर देता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें