अमन तिवारी, कानपुर। उत्तर प्रदेश की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले जनपदों की सूची में शुमार पर रहने वाला कानपुर अपने ग्राफ से लुढ़क कर छठवें पायदान पर आ पहुंचा है। अर्थव्यवस्था में आई इस गिरावट के आंकड़ों ने पूरे सरकारी तंत्र को झकझोर कर रख दिया है। सरकारी मशीनरी तेजी से गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए रोज नए नुस्खे निकालने में जुटी हुई है लेकिन हालात फिलहाल तो संभलते नजर नहीं आ रहे हैं।

बीते माह वन ट्रिलियन सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की समीक्षा में यह खुलासा हुआ है। जिसमें पहले स्थान पर गौतमबुद्ध नगर, दूसरे पर लखनऊ, तीसरे पर गाजियाबाद, चौथे पर प्रयागराज, पांचवें पर आगरा और छठवें स्थान पर कानपुर आ गया है। जनपद की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय का औसत 1,47,443 है, जो राष्ट्रीय औसत 2,0,5324 से कम है। जो कम व्यक्तिगत उत्पादकता और कृषि मजदूरों को ज्यादा मूल्य वाले मैन्युफैक्चरिंग कामों में बदलने में नाकामी को दर्शाता है।

समीक्षा के दौरान कानपुर के गिरते वित्तीय ढ़ाचे को सुधारने के लिए एमएसएमइ और मैन्युफक्चरिंग ढांचे को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। फिलहाल जनपद में ये आलम है कि निर्माण से 35.30 प्रतिशत आउटपुट मिलता है लेकिन इसमें कुल वर्कफोर्स का सिर्फ 3.33 प्रतिशत हिस्सा ही लगा है। वहीं खेतीबाड़ी पर 43.10 प्रतिशत लोग निर्भर हैं, जिससे उस पर बहुत ज्यादा बोझ है। बड़े पैमाने पर जो एमओयू कानपुर के लिए तय हुए वह अभी तक कागजो में ही कैद हैं, जमीन पर नहीं उतर सके।

जनपदजीएसडीपी में हिस्सेदारी
गौतमबुद्ध नगर11.05 प्रतिशत
लखनऊ5.56 प्रतिशत
गाजियाबाद4.75 प्रतिशत
प्रयागराज3.19 प्रतिशत
आगरा2.91 प्रतिशत
कानपुर नगर2.85 प्रतिशत

 

इस तरह से रैकिंग में आया बदलाव

  

वित्तीय वर्षकुल कीमत (करोड़ रुपये) / राज्य जीडीपी में हिस्सेदारी / प्रदेश में स्थान
2021-2254640.53 करोड़ रुपये — 2.85 प्रतिशत — सातवां
2022-2374439.26 करोड़ रुपये — 3.30 प्रतिशत — चौथा
2023-2479967.97 करोड़ रुपये — 3 प्रतिशत — तीसरा
2024-2586177.93 करोड़ रुपये — 2.85 प्रतिशत — छठवां

 WhatsApp Image 2026-09-04 at 19.36.24

अर्थव्यवस्था पर सुधार लाने के लिए पंद्रह से अधिक विभागों से सामंजस्य कर उन्हें नए तरह से काम करने के उपाय सुझाए गए हैं। बानगी के तौर पर कृषि विभाग से उन फसलों पर काम करने के लिए कहा गया है, जिनकी उपज जनपद में कम होती जा रही है। इसी तरह अलग-अलग विभागों को काम करने का लक्ष्य दिया गया है।
– ईशा शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।



Source link

अभी अभी की खबरें