कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र स्थित बरगवां गांव के बाहर रविवार शाम एक मक्का के खेत में 28 वर्षीय शशांक उर्फ सौरभ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बी.के. तिवारी को दी, जिन्होंने मृतक के परिजनों को
.
सूचना मिलने पर बरौर थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव निवासी कैलाश के पुत्र शशांक उर्फ सौरभ के रूप में हुई। उसका शव रविवार शाम करीब चार बजे बरगवां गांव के बाहर खेत में मिला था।
सोमवार को मृतक के परिजन बरौर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने परिजनों को शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
परिजनों की तहरीर में मोनिका, उसके पिता शिवकुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार और अनिल कुमार दामाद को आरोपी बनाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शशांक उर्फ सौरभ को पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी और बाद में उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103, 351(3), 3(5) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।
