पिछले करीब एक हफ्ते से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे कानपुरवासियों को मंगलवार सुबह बड़ी राहत मिली। सुबह करीब छह बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने न केवल तापमान को कम किया, बल्कि मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। तेज बारिश का असर बिठूर, मंधना, चौबेपुर, टिकरा, नानकारी और कल्याणपुर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में देखने को मिला।





Kanpur Weather Heavy rain makes weather pleasant department says monsoon could arrive within 48 hours

Kanpur Weather Update
– फोटो : amar ujala


करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने सड़कों को तर-बतर कर दिया। बारिश के कारण वातावरण में फैली नमी ने लोगों को गर्मी की तपन से बड़ी राहत दी है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान और लू जैसे हालात के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की फुहारों के आसार बने हुए हैं।


Kanpur Weather Heavy rain makes weather pleasant department says monsoon could arrive within 48 hours

Kanpur Weather Update
– फोटो : amar ujala


48 घंटे में आ सकता है मानसून

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के गति पकड़ने के लिए परिस्थितियां इस समय अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि स्थिति ऐसी ही रही तो मानसून 48 घंटे में प्रदेश की सीमा में दाखिल हो जाएगा। वहीं नमी और गर्मी के कारण उमस भरा माहौल बना हुआ है। इससे लोगों को जितना तापमान है, उससे अधिक गर्मी लग रही है। विभाग ने तेज हवा, बूंदाबांदी के साथ लू का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जारी किया है।


Kanpur Weather Heavy rain makes weather pleasant department says monsoon could arrive within 48 hours

kanpur weather update
– फोटो : amar ujala


बारिश होने तक उमस रहेगी

केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय निम्न क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे नमी इस ओर खिंच रही है। इसके साथ ही मानसून को गति देने वाली हवाओं का रुख सकारात्मक बना हुआ है। मानसून के आने तक लू और उमस का पूर्वानुमान जारी किया गया है। सोमवार को तापमान 40.3 डिग्री रहा।


Kanpur Weather Heavy rain makes weather pleasant department says monsoon could arrive within 48 hours

kanpur weather update
– फोटो : amar ujala


नमी एक फीसदी बढ़ कर 40 फीसदी

यह 29 जून के सामान्य औसत से 2.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक होकर 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री अधिक हो गया। माहौल में सुबह की नमी आठ फीसदी घटकर 63 फीसदी हो गई। दोपहर की नमी एक फीसदी बढ़ कर 40 फीसदी हो गई।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *