कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की दिल्ली, आगरा और बदायूं रूट की बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। बरेली-बदायूं रूट पर कांवड़ियों का दबाव ज्यादा रहने के कारण सप्ताह में तीन दिन बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की बसों को डायवर्ट किए जाने के कारण दूरी और यात्रा का समय बढ़ जाएगा। यही स्थिति दिल्ली रूट की रहेगी।


रोडवेज ने भी डायवर्जन के अनुसार चार चरण का रूट चार्ट तैयार कर लिया है, लेकिन किराये में वृद्धि को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीम ने चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को डायवर्जन के अनुसार की बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- UP: ‘महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला…’, किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीबोगरीब दावा; पुलिस हैरान

बरेली में डायवर्जन व्यवस्था 31 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से पटेल चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट, बड़ा बाइपास के रास्ते किया जाएगा।

एआरएम फाइनेंस राम अग्रवाल ने बताया कि डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी किराया वृद्धि को लेकर मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आया है। अगर मुख्यालय से आदेश आता है तो किराये में वृद्धि की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *