Teachers stage protest wearing black armbands; demand fulfillment of 11-point charter of demands

फोटो 21 – केए कॉलेज में प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत : ​शिक्षक

कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रम्पुटा) के आह्वान पर केए पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने शुक्रवार को बांहों पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में उत्तर पुस्तिकाएं लेकर 11 सूत्री मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।


इकाई सचिव डॉ. बृजेंद्र यादव ने बताया कि मांगों में शीतकालीन अवकाश की तिथियों में संशोधन, मूल्यांकन पारिश्रमिक में वृद्धि, डिजिटल मूल्यांकन हेतु प्रति कॉपी न्यूनतम 50 रुपये पारिश्रमिक शामिल है।

इसके अलावा शिक्षक कल्याण कोष की तकनीकी समस्या का समाधान, परीक्षकों के टीए-डीए भुगतान, अशासकीय महाविद्यालयों की वरिष्ठता सूची, टीडब्ल्यूएफ बैठक, ऑनलाइन कोर्स वर्क और लंबित शोध प्रकरणों का निस्तारण शामिल है।

इकाई अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ ने कहा कि परीक्षा व शैक्षणिक दायित्व निभाते हुए सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। रम्पुटा ने 27 व 28 नवंबर को सभी महाविद्यालयों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने और अगले आदेश तक विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों में शामिल न होने का निर्णय लिया है। शिक्षकों ने प्रशासन से वार्ता कर समाधान की अपील की है।



Source link

अभी अभी की खबरें