मृतक राजेंद्र वर्मा (फाइल फोटो)।

इटावा के भरथना कस्बे के महावीर नगर निवासी 58 वर्षीय राजेंद्र वर्मा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा रेलवे स्टेशन के पास अप ट्रैक पार करते समय अनन्या एक्सप्रेस (12315) से हुआ। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी

.

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

मृतक के बेटे शिवम वर्मा ने बताया कि उनके पिता सुबह 8 बजे इटावा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह रेलवे फाटक पार कर भरथना रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी पोल संख्या 1136/17 के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जीआरपी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे

शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी। दोपहर करीब तीन बजे तक राजेंद्र वर्मा के इटावा न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। भरथना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद मृतक के छोटे भाई गजेंद्र वर्मा और बेटों ने शव की पहचान राजेंद्र वर्मा के रूप में की। जीआरपी चौकी प्रभारी अजब सिंह ने इसकी पुष्टि की।



Source link