संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Sat, 28 Nov 2026 12:54 AM IST


Child killed after being struck by an unidentified vehicle



नसीराबाद। छतोह-गांधीनगर मार्ग पर पूरे राजा मजरे गढ़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम आर्यन की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब बच्चा सड़क पार कर रहा था। प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा निवासी शिव कुमार का बेटा आर्यन (5) बृहस्पतिवार को अपनी मौसी के गांव पूरे राजा मजरे गढ़ा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार शाम को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मासूम को सीएचसी नसीराबाद ले जाया गया, जहां डॉ. मोहित सिंह ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) यादुवेंद्र पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




Source link