उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र के गोपीखेड़ा गांव में 23 वर्षीय शुभम उर्फ छोटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार
.
शुक्रवार सुबह घर से निकला था शुभम
परिजनों के मुताबिक, शुभम शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद शाम करीब 5 बजे गांव के बाहर तालाब के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पेड़ से लटक रही थी रस्सी, नीचे पड़ा था शव
घटनास्थल पर एक पेड़ से रस्सी लटक रही थी, जबकि शुभम का शव नीचे पड़ा मिला था। इस परिस्थिति को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शुभम के भाई के मुताबिक, उसका किसी से विवाद नहीं था। परिवार ने आशंका जताई कि किसी का फोन आने के बाद वह तड़के घर से निकला होगा। हालांकि, फोन आने और मौत के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन
शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच हो।

किसी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शुभम की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा
