{“_id”:”6b09ca0a4a1dfadeee06a1cb”,”slug”:”13-judo-players-selected-for-the-divisional-team-will-showcase-their-skills-in-kanpur-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157832-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: मंडलीय टीम में 13 जूडो खिलाड़ी चयनित, कानपुर में दिखाएंगे दम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 28 जूडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी। विभाग
कासगंज। अलीगढ़ में हुए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जिले के 13 जूडो खिलाड़ियों ने मंडलीय टीम में जगह बनाई है जो 1 से 3 दिसंबर 2026 तक कानपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में जिले से 19 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह के अनुसार बालिका वर्ग में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें शीतल (28 किग्रा), तनिष्का (32 किग्रा), कनक (36 किग्रा), पूजा (40 किग्रा), मानवी (44 किग्रा) और नंदनी (48 किग्रा) शामिल हैं।
बालक वर्ग में सात खिलाड़ी चुने गए हैं जिनमें हमदून (30 किग्रा), प्रशांत (35 किग्रा), चिराग (40 किग्रा), प्रथम चौहान (45 किग्रा), प्रियांशु (50 किग्रा), नवीन (55 किग्रा) और सार्थक (60 किग्रा) भार वर्ग में चयनित हुए हैं। संवाद
