{“_id”:”6b01ec7e6b6559a156035d49″,”slug”:”akash-tiwari-becomes-the-wrestling-champion-payal-pins-sundarlal-in-40-seconds-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-152050-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: दंगल चैंपियन बने आकाश तिवारी, 40 सेकेंड में पायल ने सुंदरलाल को दी पटखनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महिला पहलवान पायल से कुश्ती लड़ते सुंदर लाल। संवाद
दशहरा मेले में आयोजित दंगल में शुक्रवार को विभिन्न जिलों और राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। अखाड़े में एक से बढ़कर एक मुकाबले हुए। सबसे रोमांचक कुश्ती में राजस्थान की महिला पहलवान पायल ने महज 40 सेकेंड में आदमपुर के सुंदरलाल को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं, खिताबी मुकाबले में बम्हरौली के आकाश तिवारी दंगल चैंपियन बने।
दंगल के मुकाबलों में टेवा के राजेश पांडेय ने लखनऊ के राजेश को हराया। पुष्पेंद्र गौरा और अभिषेक भेलखा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। महिला मुकाबले में प्रयागराज की प्राची ने प्रतापगढ़ की संध्या को शिकस्त दी। चायल के अमरनाथ ने गढ़वा के लक्ष्मण और प्रयागराज के दिलीप ने अहिरन का पुरवा के राज को हराया। कादीपुर के अरविंद और धर्मेंद्र का मुकाबला बराबरी पर रहा। सुल्तान ने दीवारकोतरी के पहलवान को पराजित किया।
आकाश ने जानी को हराकर जीता खिताब
द्वितीय चैंपियन मुकाबले में चायल के मोहित ने ओडिशा के प्रशांत को हराया। दंगल के अंतिम खिताबी मुकाबले में बम्हरौली के आकाश तिवारी ने इटावा के जानी को पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। संचालन रामप्रकाश मिश्रा ने किया। रेफरी संतोष केसरवानी उर्फ नागा रहे। इस दौरान अध्यक्ष अमन शर्मा, वीरेंद्र कुमार, हिमांशु, चंचल, सियाराम आदि मौजूद रहे।

महिला पहलवान पायल से कुश्ती लड़ते सुंदर लाल। संवाद
