{“_id”:”6b01eb58e4312fd72805fc35″,”slug”:”three-shooters-from-kaushambi-to-showcase-their-mettle-at-the-national-shooting-competition-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-152056-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में कौशाम्बी के तीन निशानेबाज दिखाएंगे दमखम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अयोध्या में माला पहनाकर तीनों चयनित खिलाड़ियों का किया गया स्वागत। स्रोत: विद्यालय
– फोटो : Department
गोवा में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-17 शूटिंग प्रतियोगिता में कौशाम्बी के तीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार के अंशुल मौर्य, शिखा वर्मा और पलक जायसवाल का चयन प्रदेश की टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।
तीनों खिलाड़ियों को शनिवार को अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान से प्रदेशीय टीम के साथ गोवा के लिए रवाना किया गया। विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार ने अयोध्या पहुंचकर तीनों खिलाड़ियों को राज्य की टीम में शामिल कराया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त करने के लिए विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। संवाद
