
जल्लाद बेटे का खूनी खेल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में आरोपी ने पहले तो बेरहमी से मां की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। जब काफी देर तड़पने के बाद मां का शरीर शांत हो गया तो आरोपी पुत्र वहीं बैठ गया और खूब रोया। इस दौरान जीटी रोड पर कुछ राहगीर रुक गए और आसपास के लोगों से घटना की वजह पूछने लगे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की है।
Trending Videos
