laborer died after falling while working on house in Varanasi

रोते – बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर में एक मकान में काम कर रहे राजगीर मिस्त्री की गिरकर मौत हो गई। रिटायर्ड कर्मचारी अजय श्रीवास्तव के मकान में वह ग्रिल का काम कर रहा था। जहां से वह असंतुलित होकर सीधे गली में सिर की तरफ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

राजगीर मिस्त्री विनय कुमार (35) के साथ ही दो लेबर व मिस्त्री और काम कर रहे थे। विनय के गिरने के बाद वह दौड़ कर नीचे आए, लेकिन सिर के तरफ से गिरने के चलते बुरी तरह जख्मी हो गया था। राजगीर मिस्त्री के सिर से काफी खून बह गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वह मड़वा का रहने वाला था। 

विनय की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी बसंती भी दौड़ कर मौके पहुंची और दहाड़े मारकर रोने लगी। उसका एक बेटा राहुल है। विनय तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी मिलने पर कैंट पुलिस के अलावा मौके पर एसीपी भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *