फोटो..

Trending Videos

– इस सीजन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो चुके 15 से ज्यादा मरीज

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। डेंगू का दिल पर भी हमला हो रहा है। हाल ये है कि हार्ट की पंपिंग 18 फीसदी तक गिर जाने से मरीज के शॉक में जाने से लेकर हार्ट फेल्योर तक हो रहा है। इलाज के बावजूद कई मरीजों की हार्ट पंपिंग सामान्य स्थिति में नहीं पहुंची है। मेडिकल कॉलेज में अब तक 15 से ज्यादा डेंगू पॉजिटिव मरीज हार्ट से जुड़ी समस्या के साथ भर्ती हो चुके हैं।

जनपद में डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। डेंगू की चपेट में आने के बाद मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, प्लेटलेट्स कम हो जाने समेत कई तरह की समस्याएं तो होती ही हैं। मगर डेंगू के दिल पर भी हमला करने के कई मामले सामने आ रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि हृदय हर समय पूरे शरीर में रक्त पंप करता है। ताकि, सभी अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्राप्त होता रहे। उन्होंने बताया कि हार्ट का सामान्य इजेक्शन फ्रैक्शन यानी दिल की पंपिंग 60 फीसदी होना चाहिए, इसका मतलब है कि आपका दिल सही काम कर रहा है। मगर डेंगू के कई मरीजों में हार्ट की पंपिंग गिरकर 18 फीसदी तक पहुंच गई।

इसके ग्रेड-चार का हार्ट फेल्योर कहते हैं। इस सीजन में 15 से अधिक डेंगू के मरीज हार्ट से जुड़ी ऐसी समस्याओं के साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों की हार्ट पंपिंग कम होने पर सामान्य स्थिति में लौटती भी नहीं है। ऐसे में जीवनभर दवाएं खाने और खानपान में परहेज करना पड़ता है। इसके लक्षण नजर आते ही कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाएं।

हार्ट पंपिंग कम होने के लक्षण

– सांस फूलना

– बीपी कम होना

– सीने में दर्द, जकड़न

ये हैं मामले

…………..

केस-1

……..

डेंगू संक्रमित युवक की 18 फीसदी थी हार्ट पंपिंग

40 साल का युवक पेट में दर्द की समस्या लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ। जांच कराने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी सांस फूल रही थी। ब्लड प्रेशर कम हो गया था। हार्ट पंपिंग 18 फीसदी थी। आठ दिन इलाज के बाद पंपिंग 50 फीसदी हो गई।

केस-2

………

मल्टी ऑर्गन फेल्योर और शॉक में चली गई वृद्धा

डेंगू का शिकार होने के बाद 69 साल की वृद्धा मल्टी ऑर्गन फेल्योर के साथ-साथ शॉक में चली गई। मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती होने पर जांच में उसके हार्ट की पंपिंग 20 फीसदी मिली। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

केस-3

………

एक महीने बाद भी 40 फीसदी है हार्ट पंपिंग

डेंगू का शिकार होने के बाद 39 साल का युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ। उसकी हार्ट पंपिंग 40 फीसदी थी। एक महीने तक इलाज चलने के बाद भी इतनी ही पंपिंग बनी है। डॉक्टरों ने दवाओं के साथ-साथ खानपान में परहेज करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *