{“_id”:”6b01f2625575b0022204f0ad”,”slug”:”the-issue-of-compensation-for-farmers-and-bad-roads-was-raised-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-167159-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lalitpur News: किसानों के मुआवजे और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती अपर आयुक्त प्रियंका सिंह – संवाद
पाली। तहसील पाली में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त झांसी मंडल प्रियंका सिंह ने औचक निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार और अन्य विभागों की तीन शिकायतें शामिल रहीं। शेष आठ शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय में निस्तारण के लिए कहा गया। अपर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
वहीं, अधिवक्ता मुकेश कुमार लोधी ने अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने अतिवृष्टि से फसलें नष्ट होने के बावजूद मुआवजे से वंचित किसानों को सहायता राशि दिलाने, जाखलौन पंप कैनाल से करमरा माइनर का निर्माण कराने और पाली व बिरधा क्षेत्र की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की मांग उठाई। साथ ही ग्राम ऐरावनी की पटेरिया पुलिया की मरम्मत कराने की भी मांग की।
इस मौके पर तहसीलदार अरसलान उर रशीद, क्षेत्राधिकारी राजेश श्रीवास्तव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान नीलकंठेश्वर लॉ एसोसिएट के अधिवक्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
