बांदा। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका को मजबूत करने में उनके योगदान पर विचार रखे।
शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। गोवा और सिक्किम के भारत में विलय और बांग्लादेश के गठन से जुड़े घटनाक्रमों का भी उन्होंने उल्लेख किया।
प्रद्युम्न कुमार और लालू दुबे ने कहा कि देश के इतिहास में उनके कार्यकाल और फैसलों का महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यक्रम में शिवबली सिंह, पवन देवी कोरी, पीसीसी सदस्य मीरा धुरिया, डॉ. केपी सेन, राजबहादुर गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष बाबूराम निषाद, छेदीलाल धुरिया, रविशंकर धुरिया, प्रेम धुरिया, शब्बीर सौदागर, डॉ. घनश्याम सिंह, वारिस अली, चुन्नू बड्डी व कृष्ण गोपाल मौजूद रहे।
